Thursday, 2 September 2021

सचा मर्द

अब रोम रोम में क्रोध उठे
बनकर भीषण ज्वाला ज्वार!
क्या बनने चला था क्या बन गया
क्या भूल गया तू माँ का प्यार?
न सोच बदली न बदला विचार
क्यों कर रहा तू अत्याचार?

क्या बदल गई है मर्द की परिभाषा!
क्यों बुझ गई है मन की अभिलाषा!
क्यों थाम लिए हो पाप का हाथ
क्यों पाल रहे मन मे कुत्सित विचार?

खुद मर्द कहते हो, मर्दानगी किसे दिखाते हो
तुम अपने से कमज़ोर पर अपनी ताकत आजमाते हो!
क्या तुम्हें लगता है मुझे होगा भय किसी का
थम जा, बन्द कर ये पापाचार..!

आज पुरुषों पर कोई नारी भरोसा न कर रही
दोस्त यार तो क्या, अपनी माँ-बहन भी डर रही
तुम्हे रक्षक बनना था, तुम भक्षक बन गए हो
कही न कही खुद तुम ही इसके ज़िम्मेदार।

ये बता! तुझे अपना पौरुष किसे दिखाना है
उस नारी को, जिस जननी का तू जना है
सच्चा पुरुषार्थ है उनकी मर्यादा का सम्मान करने में
क्यों कर रहा इस दिखावे का प्रचार?

अब पुरुषोत्तम राम कोई नही होता
अब श्रीकृष्ण भी कही नही मिलते
अब महाकाली भी कहीं छिप गयी है
जो कर देती तुम्हारा सर्वसंहार।

गर सच्चा मर्द बनना ही है तो,
मत बहक आकर दिखावे में
तू कर सबका सम्मान हृदय से
ये सम्पूर्ण जग है तेरा परिवार।



 Now Rome rages in Rome

Becoming a fierce flame tide!

what was meant to be what became

Have you forgotten mother's love?

neither thought changed nor changed thought

Why are you doing torture?


What has changed the definition of man!

Why has the desire of the mind been extinguished!

Why are you holding the hand of sin?

Why are you keeping sick thoughts in your mind?


You call yourself a man, to whom do you show masculinity?

You try your strength on the weaker than you!

do you think i will be afraid of someone

Stop, stop this sin..!


Today no woman is trusting men

Friend what, your mother and sister are also scared

You had to be the protector, you have become the eater

Somewhere you yourself are responsible for this.


Tell me this! to whom do you want to show your manhood

To that woman, whose mother you are

True effort is in respecting their dignity

Why are you promoting this show?


Now there is no Purushottam Ram

Now Shri Krishna is nowhere to be found

Now Mahakali is also hiding somewhere

Whoever would kill you.


If you want to be a true man, then

don't get carried away

You do everyone's respect from the heart

This whole world is your family.


सचा मर्द



1 comment:

संघर्ष ही जीवन है Struggle is life

एक teacher अपने सभी  विधार्थी  को law of Nature की practical जानकारी देने के लिए लेके गये थे ! इस प्रोजेक्ट में सभी  विधार्थी  ने उत्सकता से...